More
    Homeमनोरंजनपिता Ajay Devgn की फिल्में पसंद करते हैं नीसा और युग

    पिता Ajay Devgn की फिल्में पसंद करते हैं नीसा और युग

    नई दिल्ली। 90 दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक काजोल आज भी बड़े पर्दे पर अपनी भूमिका से दर्शकों के दिल में छा जाने का हुनर जानती हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन हॉरर मूवी में वह पहली बार नजर आने वाली हैं। 

    आगामी फिल्म मां काजोल की पहली हॉरर जॉनर की मूवी है। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें कई हैरान करने वाले इंटेंस सीन्स भी दिखाए गए थे। एक और दर्शक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, दूसरी ओर काजोल के बच्चों का ये फिल्म देखने का कोई प्लान नहीं है।

    नीसा नहीं देखेगी फिल्म
    काजोल ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि उनके बच्चों को उन्हें बड़े पर्दे पर रोता देखना पसंद नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे मां मूवी देखेंगे या नहीं। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में काजोल ने कहा, "शायद नीसा नहीं देख सकती है। वह मेरी तरह है। हॉरर पसंद नहीं है।"

    क्यों काजोल की फिल्में नहीं है पसंद?
    काजोल ने यह भी खुलासा किया कि उनके बच्चे उनकी जगह अजय देवगन की फिल्में पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "उनकी (युग-नीसा) हमेशा से राय रही है। सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, यह राय नहीं बदली है। वे इस बारे में बहुत क्लियर हैं। उनका कहना है कि 'हम आपको स्क्रीन पर रोते हुए नहीं देख सकते।' आपको पापा जैसी फिल्में करनी चाहिए। गोलमाल करो।' वे चाहते हैं कि मैं ऐसी फिल्में करूं जो उन्हें हंसाएं और जिसमें कोई रोता न हो, ग्लिसरीन का इस्तेमाल न हो और मुझे कुछ न हो। मुझे आश्चर्य है कि यह कौन सी फिल्म है जिसमें मुझे कुछ नहीं होता और मुझे कुछ भी नहीं करना पड़ता। मैं इस फिल्म में क्यों हूं?"

    काजोल की अपकमिंग हॉरर मूवी मां 27 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और जितिन गुलाटी भी अहम भूमिका में हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here