More
    Homeदुनियाहोर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, पांच भारतीयों को बचाया गया

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, पांच भारतीयों को बचाया गया

    मस्कट। मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में लगातार बने तनाव और संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैती झंडे वाले कच्चे तेल के एक टैंकर को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिस पर पांच भारतीय नागरिक भी सवार थे।

    कुवैती तेल टैंकर पर हमला

    ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला एमटी काजिमाह III (MT Kazimah III) नामक क्रूड ऑयल टैंकर पर हुआ। यह टैंकर इस संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, तभी उस पर यह हमला किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित

    राहत की बात यह है कि इस जानलेवा हमले का शिकार हुए टैंकर पर मौजूद सभी पांचों भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ओमान में भारतीय दूतावास ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांचों भारतीयों को सकुशल किनारे पर पहुंचा दिया है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here