More
    Homeराजस्थानअलवरबिड़ला के पुनः लोकसभा अध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजी

    बिड़ला के पुनः लोकसभा अध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजी

    अलवर. कोटा से सांसद ओम बिरला का पुनः लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि ओम बिरला का पुनः लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संसदीय परंपरा में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा। लोकतंत्र में एक नये अध्याय की शुरुआत होगी।
    कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोवर्धन सिंह सिसोदिया, राम अवतार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष देशराज वर्मा , जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन,जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, किसान मोर्चा जिला संयोजक जितेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष डॉ रवि यादव, सुनील चौधरी ,सुनील यादव ,रवि राज सिंह चौहान, पंकज सिंह ,भूपेंद्र राजपूत ,विजय सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह, सुभाष अग्रवाल, अशोक गोयल सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित मौजूद थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here