More
    Homeराज्यराजस्थानन्यायिक अधिकारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ

    न्यायिक अधिकारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ

    जयपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। जयपुर के एडीआर सभागार में आयोजित हमारा संविधान हमारा सम्मान पंच प्राण ई.शपथ समारोह के दौरान जयपुर विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों एवं पैरालिगल वॉलंटियर्स को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। साथ ही आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया। श्रीमती पल्लवी शर्मा ने इस मौके पर समारोह के प्रतिभागियों को राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here