More
    Homeधर्म-समाजपहले दिन नारंगी, दूसरे दिन सफेद...नवरात्रि में क्यों पहनते हैं अलग-अलग रंग...

    पहले दिन नारंगी, दूसरे दिन सफेद…नवरात्रि में क्यों पहनते हैं अलग-अलग रंग के कपड़े?

    शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में पूजा-पाठ के साथ-साथ वस्त्रों के रंगों का भी विशेष महत्व है. मान्यता है कि नवरात्रि के प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा करते समय शुभ रंग के वस्त्र धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा और मन में श्रद्धा का भाव बना रहता है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि शारदीय नवरात्रि में प्रतिपदा से लेकर नवमी तक अलग-अलग रंग के वस्त्र धारण करने की परंपरा है. नौ दिनों में मां शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री तक नौ देवियों की पूजा की जाती है. ऐसे में भक्त अपनी श्रद्धा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रतिदिन विशेष रंग के कपड़े पहन सकते हैं. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में किस रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा और इन रंगों का क्या महत्व है.

    पहले दिन नारंगी रंग
    11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है.

    दूसरे दिन सफेद रंग
    12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी. इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने की परंपरा है. सफेद रंग शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है.
    तीसरे दिन लाल रंग
    13 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी. इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. लाल रंग शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक है.
    चौथे दिन रॉयल ब्लू
    14 अक्टूबर को मां कूष्मांडा की पूजा होगी. इस दिन रॉयल ब्लू यानी गहरे नीले रंग के वस्त्र धारण किए जा सकते हैं. यह रंग स्थिरता, आत्मविश्वास और गहराई का प्रतीक माना जाता है.
    पांचवें दिन पीला रंग
    15 अक्टूबर को मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. पीला रंग खुशहाली, आशा और सकारात्मकता का प्रतीक है.
    छठे दिन हरा रंग
    16 अक्टूबर को मां कात्यायनी की पूजा होगी. इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. हरा रंग प्रकृति, विकास और नई ऊर्जा का प्रतीक है. यह जीवन में प्रगति और सकारात्मक सोच का संदेश देता है.
    सातवें दिन स्लेटी रंग
    17 अक्टूबर को मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी. इस दिन स्लेटी यानी ग्रे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा बताई जाती है. यह रंग संतुलित सोच, गंभीरता और धैर्य का प्रतीक माना जाता है.
    आठवें दिन गुलाबी रंग
    नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र धारण किए जा सकते हैं.
    नौवें दिन बैंगनी रंग
    नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here