More
    Homeदेशभूपेन्द्र की जीत से राजनीति में अलवर का बढा ओहदा, अब निगाह...

    भूपेन्द्र की जीत से राजनीति में अलवर का बढा ओहदा, अब निगाह मंत्री या राष्टीय अध्यक्ष पद पर

    प्रेम पाठक/ अलवर. भाजपा के कदावर नेता भूपेन्द्र यादव के सांसद चुने जाने से अलवर का ओहदा अब देश की राजनीति में बढ गया है। लोगों की नजरें अब भूपेन्द्र यादव के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल शामिल होने या ​फिर भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष बनने पर टिकी है। अभी तक अलवर का कोई नेता भाजपा में राष्टीय स्तर पर नहीं उभर पाया था। पहली बार भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री और राष्टीय महासचिव रह चुके भूपेन्द्र यादव को अलवर से लोकसभा चुनाव में उतारा और उन्हें जीत भी मिली।

    भाजपा की राष्टीय राजनीति में अलवर जिला अभी तक पिछडा हुआ था। कारण है कि देश में पिछले दस सालों से भाजपा की सरकार रही। लेकिन अलवर जिले का कोई नेता न तो भाजपा सरकार में शामिल रहा और न ही राष्टीय स्तर पर संगठन में किसी पद पर रह सका। इस कारण भाजपा शासन में अलवर का राष्टीय स्तर पर दबदबा नहीं रह पाया। हालांकि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में अलवर से भाजपा के सांसद चुने गए थे लेकिन वे अपने कार्यकाल के दौरान मात्र सांसद की भूमिका तक सीमित रहे। एक दशक बाद अलवर से पुनः भाजपा का सांसद चुना गया है। इस बार चुने गए सांसद भूपेन्द्र यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। यही कारण है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे टर्म में अलवर का दबदबा रहने की उम्मीद है। अलवर के नव निर्वाचित सांसद भूपेन्द्र यादव को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसका बडा कारण भूपेन्द्र यादव का मोदीकृ2 सरकार में कैबिनेट मंत्री के शामिल होना है। मोदी सरकार में भूपेन्द्र यादव को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन जैसा बडा मंत्रालय दिया जाना रहा।

    भाजपा राष्टीय अध्यक्ष बनने की उम्मीद

    अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव को मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के अलावा भाजपा संगठन में राष्टीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। कारण है कि भाजपा के वर्तमान राष्टीय अध्यक्ष जेपी नडढा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका हैए लोकसभा चुनाव के चलते उनके कार्यकाल का विस्तार किया गया था। अब लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसलिए राष्टीय अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। भूपेन्द्र यादव भाजपा संगठन में राष्टीय महासचिव रह चुके हैंए साथ ही यादव को प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का विश्वास पात्र होने के अलावा कुशल संगठनकर्ता माना जाता है। इस कारण भाजपा संगठन में इस बार भूपेन्द्र यादव को राष्टीय अध्यक्ष बनाए जाने की उम्मीद है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here