More
    Homeधर्म-समाजघर के दरवाजे पर रखी ये चीज बदल देगी आपकी किस्मत, मिल...

    घर के दरवाजे पर रखी ये चीज बदल देगी आपकी किस्मत, मिल सकते हैं 3 चमत्कारी लाभ

    वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में घर की प्रत्येक वस्तु को ऊर्जा का वाहक माना गया है. इन्हीं शुभ प्रतीकों में काले रंग का फेंगशुई कछुआ भी शामिल है. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इसे सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. मानसिक शांति बनी रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण बनता है. इन्हें धार्मिक और पारंपरिक विश्वासों के आधार पर देखा जाता है.

    अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, काला कछुआ सुरक्षा स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. उनका कहना है कि यदि इसे वास्तु और फेंगशुई के नियमों के अनुसार उचित स्थान पर रखा जाए तो घर का वातावरण संतुलित और शांत रहने की मान्यता है. फेंगशुई में काले रंग के कछुए को सुरक्षा का प्रतीक माना गया है.
    नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव करता है कम
    मान्यता है कि यदि इसे घर के मुख्य द्वार के पास उचित दिशा में रखा जाए तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है. कई लोग इसे बुरी नजर और अनचाही बाधाओं से बचाव का प्रतीक मानकर भी स्थापित करते हैं. यह पूरी तरह पारंपरिक विश्वासों पर आधारित मान्यता है. यदि घर में छोटी-छोटी बातों पर तनाव या विवाद बना रहता है, तो फेंगशुई में काले कछुए को शुभ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इसकी उपस्थिति से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और सौहार्द बेहतर बना रहता है.

    कछुआ स्थिरता, निरंतर प्रगति और धैर्य का प्रतीक है. कई लोग इसे अपने कार्यालय, दुकान या कार्यस्थल पर रखते हैं. मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में निरंतरता बनी रहती है. हालांकि सफलता के लिए मेहनत, सही योजना और उचित निर्णय ही सबसे महत्वपूर्ण कारक माने जाते हैं.

    करियर, अवसर और सकारात्मक ऊर्जा
    यदि मुख्य द्वार पर फेंगशुई का काला कछुआ रखना हो तो उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है. फेंगशुई में उत्तर दिशा को करियर, अवसर और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. वहीं नए कारोबार की शुरुआत करने वाले लोग कार्यालय या दुकान में चांदी का कछुआ भी रख सकते हैं, जिसे आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है.
    हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का कूर्म अवतार कछुए के रूप में माना जाता है. इसलिए कछुए को शुभता, संरक्षण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जहां भगवान विष्णु की कृपा होती है, वहां माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहता है. इसी कारण कई लोग अपने घर या कार्यस्थल पर कछुए की प्रतिमा स्थापित करते हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here