More
    HomeदेशPM मोदी ने अफसरों से कहा- विश्वविद्यालयों और युवाओं के साथ बढ़ाएं...

    PM मोदी ने अफसरों से कहा- विश्वविद्यालयों और युवाओं के साथ बढ़ाएं संवाद

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि नीति निर्माण में नए दृष्टिकोण के लिए सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच जुड़ाव बढ़ाया जाना चाहिए। लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने प्रशासनिक सुधारों और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया।

    युवाओं और शिक्षण संस्थानों की भागीदारी

    बैठक में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि नीतियां बनाते समय नए विचारों और व्यावहारिक समाधानों को शामिल करने के लिए विश्वविद्यालयों और युवाओं को जोड़ना बेहद जरूरी है। इससे सरकारी कामकाज में अधिक ताजगी और आधुनिकता आएगी।

    एआई के प्रभावी उपयोग पर जोर

    प्रधानमंत्री मोदी ने निर्णय लेने की प्रक्रिया और मानवीय हस्तक्षेप को बनाए रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बेहतर और असरदार इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल प्रशासनिक कार्यों को सुगम और तेज बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here