More
    Homeराज्यमध्यप्रदेश6 जून को मध्य प्रदेश आएंगे PM मोदी, गाडरवाड़ा को देंगे 1600...

    6 जून को मध्य प्रदेश आएंगे PM मोदी, गाडरवाड़ा को देंगे 1600 MW बिजली परियोजना की सौगात

    भोपाल / गाडरवारा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. अपने इस दौरे के दौरान वे नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री एनटीपीसी (NTPC) के सुपर थर्मल पावर स्टेशन की नई विस्तार परियोजना का भूमिपूजन करेंगे. इसके साथ ही वे वहां मौजूद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं.

    पावर प्लांट में बढ़ेगी बिजली उत्पादन की क्षमता

    गाडरवारा में स्थित यह सुपर थर्मल प्लांट मध्य भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजनाओं में से एक है. इसे 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत स्थापित किया गया था, जहां फिलहाल 800-800 मेगावॉट की चार यूनिट काम कर रही हैं और इनसे कुल 3200 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है. अब इस प्लांट की क्षमता को और बढ़ाने के लिए यहां 800-800 मेगावॉट की दो नई यूनिट्स लगाने की तैयारी है, जिसे एनटीपीसी बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी आगामी 6 जून को इन्हीं दो नई यूनिट्स का शिलान्यास करने जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति और बेहतर होगी.

    मुख्यमंत्री मोहन यादव के निमंत्रण पर आ रहे हैं पीएम

    इस दौरे की पृष्ठभूमि मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयासों से जुड़ी है. हाल ही में मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उनसे गाडरवारा बिजली परियोजना की नई यूनिट्स के भूमिपूजन के लिए मध्य प्रदेश आने का विशेष अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री के इसी आग्रह को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री का यह दौरा तय हुआ है. इससे पहले प्रधानमंत्री पिछले साल 17 सितंबर 2025 को धार जिले के दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की सौगात दी थी. डॉक्टर मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री का यह मध्य प्रदेश का 9वां दौरा होगा.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here