More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशदतिया में मतदान के बीच सियासी बवाल, भाजपा निष्कासन पत्र वायरल होने...

    दतिया में मतदान के बीच सियासी बवाल, भाजपा निष्कासन पत्र वायरल होने से मचा हड़कंप

    दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। क्षेत्र में चुनावी हलचल के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

    सुबह 11 बजे तक 32.53% मतदान

    निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 32.53% तक पहुंच गया है।

    फर्जी पत्र वायरल, भाजपा पहुंची साइबर सेल

    मतदान के दिन सोशल मीडिया पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम से एक कथित निष्कासन पत्र वायरल हुआ, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। भाजपा ने इस पत्र को पूरी तरह फर्जी बताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

    कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने किया मतदान

    कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि जनता इस चुनाव में भाजपा का अहंकार तोड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने बसई क्षेत्र में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र में प्रवेश न दिए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि वे इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे।

    'रोड नहीं तो वोट नहीं', लखनपुर में चुनाव का बहिष्कार

    दतिया के बसई स्थित लखनपुर गांव में ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई है। सड़क निर्माण की पुरानी मांग पूरी न होने के कारण ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार किया है। इस मतदान केंद्र पर अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here