More
    Homeमनोरंजनपूजा हेगड़े का स्टार कनेक्शन: ऋतिक से अक्षय तक कई दिग्गजों के...

    पूजा हेगड़े का स्टार कनेक्शन: ऋतिक से अक्षय तक कई दिग्गजों के साथ किया काम, जानें पूरी लिस्ट

    मुंबई: साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड सिनेमाई दुनिया में काफी नाम कमाया है। एक्ट्रेस अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री ने ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार तक, जैसे सितारों के साथ काम किया है। आज 13 अक्तूबर के दिन पूजा हेगड़े अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानेंगे अभिनेत्री की बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, तो चलिए जानते है।

    मोहनजोदड़ो
    आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में साल 2016 में 'मोहनजोदड़ो' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म में छानी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म गरीब किसान सरमन की कहानी दिखाती है, जो अत्याचार के खिलाफ लड़ने का फैसला करता है। यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता के दौर पर आधारित ऐतिहासिक कहानी थी। भले ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली, लेकिन पूजा हेगड़े के प्रदर्शन को सराहा गया।

    हाउसफुल 4
    फरहद सामजी के निर्देशन में साल 2019 में एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा के अलावा पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े ने राजकुमारी माला और आधुनिक काल की पूजा दोनों भूमिकाएं निभाईं। आपको बताते चलें कि यह कहानी पुनर्जन्म पर आधारित थी और इसने दर्शकों को खूब हंसाया था।

    सर्कस
    पूजा हेगड़े साल 2022 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन ‘सर्कस’ का हाल रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों से पूरी तरह से अलग रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो गई। आपको बताते चलें कि फिल्म में पूजा हेगड़े ने माला का किरदार निभाया था।

    किसी का भाई किसी का जान
    फरहाद सामजी  के निर्देशन में साल 2023 में पूजा हेगड़े बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। आपको बताते चलें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े ने भाग्यलक्ष्मी की भूमिका निभाई थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here