More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के स्वागत की तैयारियां तेज, 5 हजार भाजपा...

    प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के स्वागत की तैयारियां तेज, 5 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्युक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आगामी 25 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँच रही हैं। उनके साथ सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। नई प्रदेश प्रभारी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत-सत्कार के लिए भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं, जिसकी कमान मुख्य रूप से रायपुर शहर जिला और ग्रामीण इकाइयों को सौंपी गई है।

    विमानतल पर भव्य स्वागत और विशाल बाइक रैली की योजना

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पाँच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का विशाल समूह एकत्रित होगा। इसके अलावा, एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एक भव्य बाइक रैली निकालेंगे। यह रैली माना विमानतल से शुरू होकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक प्रदेश प्रभारी के काफिले की अगवानी करेगी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रायपुर के सभी बीस मंडलों, नगर निगम पार्षदों, विधायकों और स्थानीय समर्थकों को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं।

    होर्डिंग्स पर पूर्ण प्रतिबंध और झंडों से सजेगा मार्ग

    भारतीय जनता पार्टी को आठ महीने के लंबे अंतराल के बाद नई प्रदेश प्रभारी मिली हैं। अपने प्रवास से पूर्व ही स्मृति ईरानी ने एक कड़ा निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि उनके स्वागत के लिए शहर में एक भी होर्डिंग्स या फ्लेक्स नहीं लगाया जाना चाहिए। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी बैठक में कार्यकर्ताओं को इस फरमान का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। हालांकि, विमानतल से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और पूरे मार्ग में पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ सांगठनिक पदाधिकारी विमानतल पर मौजूद रहेंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here