More
    Homeराज्यबिहारबिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन की तैयारी, सेवा पुस्तिकाएं मांगी...

    बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन की तैयारी, सेवा पुस्तिकाएं मांगी गईं

    पटना। बिहार पुलिस में सिपाहियों को हवलदार और एएसआई के पदों पर उच्चतर कार्यकारी प्रभार देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने क्षेत्रीय चयन पर्षद की अनुशंसा के आधार पर त्रुटिरहित मनोनयन सूची तैयार करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत संबंधित पुलिसकर्मियों की सेवा-पुस्तिका के साथ अधिकारियों को मुख्यालय बुलाया गया है।

    स्क्रीनिंग समिति की बैठक से पहले होगा सुधार

    पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) ने इस संबंध में सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार, केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक से पहले सिपाही से हवलदार और सिपाही से सहायक अवर निरीक्षक के पदों पर प्रमोशन देने की तैयारी है। इसके लिए कार्मिकों की सूची में मौजूद त्रुटियों का निराकरण अनिवार्य है।

    94 एएसआई की वरीयता सूची पर संशय

    पुलिस मुख्यालय का कहना है कि 1 जुलाई 2025 तक कार्यरत सहायक अवर निरीक्षकों की राज्य स्तरीय वरीयता सूची प्रकाशित की जानी है। हालांकि, वर्तमान सूची में 94 एएसआई के विवरण में कुछ खामियां पाई गई हैं। इन विसंगतियों को दूर करने के लिए संबंधित इकाइयों से उनकी ओरिजिनल सेवा-पुस्तिकाएं मांगी गई हैं।

    पटेल भवन में होगी दस्तावेजों की जां

    पुलिस मुख्यालय का कहना है कि संबंधित जिलों और इकाइयों के रक्षित अवर निरीक्षक और सेवा-पुस्तिका प्रभारी को निर्धारित तिथियों पर पटना स्थित सरदार पटेल भवन  में उपस्थित होना होगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें ताकि प्रोन्नति की प्रक्रिया में विलंब न हो। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here