More
    Homeराज्यपंजाबगुरदासपुर में बारिश और आंधी का कहर, किसानों की मेहनत पर पानी...

    गुरदासपुर में बारिश और आंधी का कहर, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, धान और गन्ने की फसल बर्बाद

    काहनूवान (गुरदासपुर)। शुक्रवार सुबह तड़कसार मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते चली आंधी और वर्षा होने से इस क्षेत्र में कई जगहों पर पककर तैयार हो रही धान और गन्ने की फसल जमीन पर बिछ गई। हालांकि तेज चली हवाओं और बारिश के बाद मौसम में एकदम से खुशगवार हो गया। जबकि कुछ दिन से लोग उमस और गर्मी से बेहाल थे, मगर बेमौसमी वर्षा और आंधी चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इस समय खेतों में खड़ी धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और किसान अपनी फसल को मंडी में बेचने के लिए बेताब है।

    किसान रणजीत सिंह, भजन सिंह, गुरप्रीत सिंह, अवतार संह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह और जोगिंदर सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के चलते खेतों में लहरा रही फसल जमीन पर बिछ गई है। अब इसकी कटाई के लिए कंबाइन मालिक अधिक खर्चा वसूलेंगे, जबकि इससे पहले ही धान की झाड़ में इस बार कमी दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में किसानों के लिए खेती का धंधा लाभदायक होने की बजाए नुकसानदायक होगा। तेज आंधी के कारण सब स्टेशन तिब्बड़ से चलते फीडरों पर कई घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसी तरह सब स्टेशन काहनूवान से चलते सल्लोपुर और चक्क शरीफ फीडर पर कई जगहों पर बिजली के पोल और सफेदे के पेड़ गिरने से कई घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि पावरकॉम के अधिकारी और कर्मचारी आज सुबह से ही बंद पड़ी बिजली सप्लाई को बहाल करने में व्यस्त रहे, मगर यह बिजली सप्लाई के बाद दोपहर ही बहाल हो सकी। कई जगहों पर दाना मंडियों में धान की फसल भी भीगने के समाचार हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here