More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन...

    NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित

    बिलासपुर|छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भीषण बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश के कई संभागों से बारिश के कारण हुई तबाही की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. बिलासपुर संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस चुका है. लोगों ने अपना घर छोड़कर अलग-अलग जगहों पर सहारा लेना शुरू कर दिया है. बीती रात हुई बारिश की वजह से एनएच-49 पर का के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंस गई.

    हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा. इस वजह से बिलासपुर-उरगा फोरलेन परियोजना के पास रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया. मिट्टी, मुरूम और गिट्टी सड़क पर बहने से देर रात हाईवे पर लंबा जाम लग गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं. बिलासपुर-रायपुर-रायगढ़ रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक मौके पर एनएचएआई और प्रशासन की टीम नहीं पहुंची है, जबकि बारिश के बीच जाम में सैकड़ों यात्री और मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं.

    लोगों के घरों में पानी घुस गया है. घरों में पानी भरने से घरेलू सामान खराब हो गया है. कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की नौबत आ गई है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 53.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस मानसून सीजन में शहर में अब तक 128.4 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here