More
    Homeदेशराजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, दिखा 200 से ज्यादा हथियारों का...

    राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, दिखा 200 से ज्यादा हथियारों का जखीरा

    डेस्क। भारत (India) के विभिन्न राज्यों में गुरुवार को दशहरा (Dussehra) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में दशहरा के अवसर पर हथियारों की पूजा (Worship of Weapons) यानी शस्त्र पूजा का भी काफी चलन है। अब जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी दशहरा के दिन शस्त्र पूजा की है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में राजा भैया के पास हथियारों का बड़ा जखीरा दिखा है।

    कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया है। राजा भैया के हथियारों के जखीरे का VIDEO सामने आया है। राजा भैया जब दशहरे पर पूजा कर रहे तब उनके सामने मेज पर 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजा भैया के शस्त्र पूजन की काफी चर्चा हो रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here