More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर आ रही ट्रेन में चूहे का आतंक, 78 वर्षीय बुजुर्ग की...

    इंदौर आ रही ट्रेन में चूहे का आतंक, 78 वर्षीय बुजुर्ग की नाक कुतरी; अस्पताल में कराया इलाज

    इंदौर: ट्रेनों में चूहों का आतंक किस हद तक बढ़ चुका है, इसका एक ताजा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ट्रेन में यात्रा कर रहे एक बुजुर्ग यात्री को सोते समय चूहे ने इतनी बुरी तरह काटा कि उनकी नाक से खून बहने लगा। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रेनों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

    यात्रा के दौरान सोते वक्त चूहे ने काटी नाक

    ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चंडीगढ़ से इंदौर की यात्रा कर रहे 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी एच.पी. करन जब रात करीब 10:30 बजे अपने कोच में गहरी नींद में सो रहे थे, तभी एक चूहे ने उनकी नाक को कुतर दिया। तेज दर्द और नाक से खून निकलता देख उनकी और परिजनों की नींद खुली। परिजनों का कहना है कि कोच में पहले से ही चूहों और गंदगी की भारी शिकायत की गई थी, लेकिन रेलवे की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इंदौर स्टेशन पहुंचने पर तुरंत बुजुर्ग यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें रेबीज से बचाव का इंजेक्शन लगाया।

    ट्रेनों में पेस्ट कंट्रोल और सफाई व्यवस्था की पोल

    रेलवे के अधिकारी भले ही ट्रेनों में नियमित साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे करते हों, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनों में समय पर पेस्ट कंट्रोल नहीं किया जाता है, जिसके कारण कॉकरोच और चूहे आसानी से घूमते नजर आते हैं। लंबी दूरी की इन ट्रेनों में अक्सर यात्री अपनी सीट पर बैठकर भोजन करते हैं और जूठन व खाने के टुकड़े कोच के फर्श पर गिर जाते हैं, जिससे चूहों को लगातार भोजन मिलता रहता है। इसके अलावा, जब ट्रेनें स्टेशनों पर सफाई या शंटिंग के लिए रुकती हैं, तो बाहर से चूहे आसानी से ट्रेनों के डिब्बों में चढ़ जाते हैं और उन्हें अपना ठिकाना बना लेते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here