More
    Homeदेश20 दिन से घर नहीं आया था रेहान, मां के खुलासे से...

    20 दिन से घर नहीं आया था रेहान, मां के खुलासे से बढ़ी मामले की चर्चा

    मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर रेहान की मां शमशीदा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि घटना से करीब 20 दिन पहले खाना खाते वक्त कोई उनके बेटे को घर से बाहर बुलाकर ले गया था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। मां का दावा है कि दो लाख रुपये कमाने का लालच देकर कोई शख्स उनके बेटे को अपने साथ बहकाकर ले गया था। रेहान पढ़ाई छोड़कर पिछले एक महीने से गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था, जहां बिहार के एक युवक ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया था।

    परिवार को नहीं थी मुंबई जाने की भनक

    रेहान की मां ने कहा कि उनके बेटे ने जो किया, वह बिल्कुल गलत है। परिवार लगातार उसका फोन मिलाता रहा, लेकिन मोबाइल हमेशा स्विच ऑफ मिलता रहा। परिजनों को इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि रेहान मुंबई पहुंच चुका है। मां के पास अपने बेटे से मिलने मुंबई तक जाने के लिए पैसे भी नहीं हैं और न ही उन्हें यह पता है कि इस वक्त उनका बेटा कहां है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को अपराध के रास्ते पर धकेलने वाले मुख्य साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि उनके बेटे और जिस व्यक्ति पर गोली चलाई गई है, दोनों को न्याय मिलना चाहिए।

    कोटा जंक्शन से दबोचे गए तीनों शूटर

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा जंक्शन से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से धर दबोचा गया। ये सभी शातिर बदमाश जयपुर से बस के जरिए दिल्ली और फिर वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। मुंबई पुलिस से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया। कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के बेगूसराय का रहने वाला ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत का रेहान शामिल है। तीसरे आरोपी की पहचान भी सोनीपत से ही है, जिसे लेकर पहले नाबालिग होने की बात कही जा रही थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तीनों आरोपी बालिग हैं और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here