More
    Homeराजस्थानजयपुररिश्तेदार की शिकायत ने खोली पोल, फर्जी एमबीबीएस स्टूडेंट गिरफ्तार

    रिश्तेदार की शिकायत ने खोली पोल, फर्जी एमबीबीएस स्टूडेंट गिरफ्तार

    जोधपुर। राजस्थान में एक रिश्तेदार की शिकायत पर फर्जी एमबीबीएस एम्स स्टूडेंट गिरफ्तार किया गया है। उसने नीट यूजी परीक्षा 2020 में अपने परिचित को बिठाकर परीक्षा पास की थी।

    राजस्थान के चोमू थाना में मुकदमा दर्ज हुआ
    आवेदनकर्ता सचिन ने खुद की जगह रिश्तेदार अजीत गोरा का फोटो लगाकर परीक्षा दिलवाई और अच्छे नंबरों से पास हुआ, इसके बाद उसका एम्स जोधपुर में एमबीबीएस के लिए चयन हो गया। एक अन्य रिश्तेदार की शिकायत पर यह मामला प्रकाश में आया। राजस्थान के चोमू थाना में मुकदमा दर्ज हुआ।

    सचिन गोरा को गिरफ्तार किया गया
    जांच के तहत जोधपुर में एम्स में एमबीबीएस कर रहे सचिन गोरा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर राज ऋषि वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सचिन ने अपनी जगह अन्य परीक्षार्थी को नीट परीक्षा में बिठाया गया था।

    जोधपुर एम्स में पढ़ाई कर रहे सचिन की गिरफ्तारी के बाद जयपुर पुलिस गुरुवार को भरतपुर पहुंची, जहां अजीत गोरा को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी सीबीआइ ने भरतपुर स्थित जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कालेज से दो छात्रों को गिरफ्तार किया था, जो डमी कैंडिडेट बनकर नीट की परीक्षा दे रहे थे।

    जोधपुर एम्स के डायरेक्टर को नोटिस
    पुलिस के अनुसार छात्र को गिरफ्तार करने से पहले जोधपुर एम्स के डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर को संबंध में नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया और किसी तरह का सहयोग भी नहीं किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here