More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशकिसानों को राहत: MP में MSP पर होगी मूंग और उड़द की...

    किसानों को राहत: MP में MSP पर होगी मूंग और उड़द की खरीदी, शिवराज का बड़ा ऐलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों की मूंग और उड़द केन्द्र सरकार खरीदेगी. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द को समर्थन मूल्य पर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 1 लाख 23 हजार 220 मीट्रिक टन उड़द की खरीदी की जाएगी. जिसकी लागत करीब 911.83 करोड़ रुपए है. इसके अलावा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 लाख 51 हजार 88 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की भी अनुमति दे दी है. मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीदी संबंधित इंतजामों को लेकर मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के कृषि मंत्रियों से संवाद भी किया.

    केन्द्र पर बढ़ेगा वित्तीय भार, लेकिन खरीदी करेगी सरकार

    केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर खरीद से संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भंडारण में अनियमितताओं की शिकायतें ना आएं, इसके लिए प्रयास तेज होने चाहिए. इसके अलावा पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदी की व्यवस्था से सही मायने में किसानों को फायदा पहुंचेगा.

    कृषि मंत्री ने ये निर्देश भी दिए कि अगर आवश्यक्ता पड़े तो खरीदी केन्द्र बढ़ा दिए जाएं. शिवराज सिंह ने बैठक में कहा कि मूंग और उड़द की खरीद के फैसले से केंद्र सरकार को बड़ा वित्तीय भार वहन करना पड़ेगा, लेकिन बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान हित में सरकार किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

    उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि खरीद सही तरीके से हो. किसानों से सीधे खरीद से ही बिचौलियों की सक्रियता कम होगी और लाभ सही मायनों में किसान तक पहुंच पाएगा. शिवराज सिंह चौहान ने भंडारण को लेकर मिल रही अनियमितताओं की शिकायत को लेकर भी चिंता व्यक्त की और अधिकारियों व कृषि मंत्रियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के प्रयास करने की बात कही.

    मध्य प्रदेश में मूंग उड़द की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

    मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य की खरीदी का पहले ही एलान कर चुकी है. मोहन सरकार इसके लिए 19 जून से 6 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन होगा. इसके बाद 7 जुलाई से 6 अगस्त तक उपार्जन होगा. मध्य प्रदेश में सरकार 8 हजार 682 प्रति क्विंटल की दर से मूंग और 7400 प्रति क्विंटल के भाव से उड़द खरीद रही है.

     

    मध्य प्रदेश में 36 मूंग उत्पादक जिले हैं. यहां साढे़ 8 हजार के भाव से मूंग खरीदी जाएगी. इसी तरह से 13 उड़द उत्पादक जिले हैं. जहां 7400 रुपए क्विंटल से किसान उड़द खरीद सकेंगे.

      latest articles

      explore more

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here