More
    Homeराज्ययूपीमेरठ में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और पत्नी ने की आत्महत्या

    मेरठ में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और पत्नी ने की आत्महत्या

    मेरठ| के रक्षापुरम सेक्टर- 4 में यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह चौधरी ने अपनी पत्नी संतोष के साथ कमरे में फांसी लगा ली। दंपती रक्षापुरम में रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा पास ही गंगाधाम कॉलोनी में रहता था। सुबह मेड काम के लिए पहुंची तो मामले का पता चला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। रक्षापुरम में लल्लू सिंह और उनकी पत्नी रहती थी। बेटा पास ही स्थित गंगाधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार सुबह घर में मेड आई तो दोनों के शव उनके कमरे में फंदे पर लटके मिले थे। मेड ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच की और सबूत जुटाए। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गंगानगर थाना पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दंपती ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। सूचना पर बेटा पहुंचा पुलिस के मुताबिक इकलौता बेटा संदीप गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। वहीं दंपती की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here