More
    Homeराज्ययूपीधनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ गाड़ी में नजर आए सलमान खान, काफिले में...

    धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ गाड़ी में नजर आए सलमान खान, काफिले में बाहुबली की सुरक्षा टीम भी रही मौजूद

    लखनऊ। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का शहर दौरा कई वजहों से चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पूर्वांचल के बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी ने बटोरीं। सलमान की अगवानी के लिए धनंजय सिंह की ओर से पूरा काफिला भेजा गया था। सलमान इसी बुलेटप्रूफ एसयूवी में सवार होकर शहर में घूमे, जिसका इस्तेमाल धनंजय सिंह स्वयं करते हैं।

    इस काफिले में उनके नजदीकी लोग और सुरक्षाकर्मी भी शामिल रहे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह चर्चा छिड़ गई कि क्या सलमान को यूपी पुलिस के सुरक्षा इंतजामों पर भरोसा नहीं था, जो वे बाहुबली के सुरक्षा घेरे में नजर आए? हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि तय सुरक्षा मानकों के अनुसार सलमान को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।

    सलमान शुक्रवार को अदाकारा चित्रांगदा सिंह के संग अपनी फिल्म के प्रचार के लिए शहर आए थे और उन्होंने एक आयोजन में भी हिस्सा लिया। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट पर धनंजय सिंह की गाड़ियों का काफिला उनके स्वागत के लिए तैनात था, और बुलेटप्रूफ एसयूवी में सफर करते सलमान के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

    बाहुबली और सुपरस्टार का कनेक्शन

    कुछ समय पूर्व उत्तराखंड के एक विधायक ने लखनऊ में एक पार्टी रखी थी, जिसमें धनंजय सिंह भी पहुंचे थे। उसी समारोह में सलमान के अंगरक्षक शेरा भी मौजूद थे। ऐसी चर्चाएं हैं कि उसी कार्यक्रम में शेरा ने धनंजय सिंह को सलमान के लखनऊ दौरे के बारे में बताया था। इसके बाद शेरा शहर आए और धनंजय के आवास पर ठहरे, जहां उन्होंने सलमान की सुरक्षा का जिक्र करते हुए बुलेटप्रूफ वाहन की आवश्यकता जताई। इसी के मद्देनजर धनंजय की लैंड क्रूजर और काफिला सलमान के लिए मुहैया कराया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here