More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रसंजय राउत का विवादित बयान: "मुझे तो गुजरात के मुख्यमंत्री का नाम...

    संजय राउत का विवादित बयान: “मुझे तो गुजरात के मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं मालूम”

    महाराष्ट्र। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सूरत में मजदूरों के पलायन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राउत ने गुजरात के हालातों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां आज भी मुख्यमंत्री के तौर पर केवल नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही नजर आते हैं।

    मजदूरों के पलायन पर तंज

    सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ और पुलिसिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए राउत ने कहा, "गुजरात में सब ठीक क्यों नहीं है? लोग पलायन कर रहे हैं क्योंकि उनके पास रोजगार नहीं है और चूल्हे बंद हो गए हैं।" बता दें कि औद्योगिक मंदी और छुट्टियों के चलते रविवार को स्टेशन पर हजारों मजदूरों के जुटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर घेरा

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर राउत ने देवेंद्र फडणवीस के पुराने पोस्ट का हवाला देते हुए पूछा कि जब कानून बन चुका है, तो अब पीछे क्यों हट रहे हैं? उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने केवल सीटों के 'गैर-कानूनी' परिसीमन और लोकसभा की 850 सीटें करने की योजना का विरोध किया है, क्योंकि यह सत्ता में बने रहने की एक चाल थी। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल चुनाव में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here