More
    HomeदेशTMC-कांग्रेस विलय की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान

    TMC-कांग्रेस विलय की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान

    TMC Congress Merger News : तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के विलय की अटकलों के बीच शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि आज सभी दलों को अपने-अपने राज्यों में लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी की मदद चाहिए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को संकट के समय कांग्रेस की याद आई. उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी कांग्रेस से निकली, उन्हें साथ आना चाहिए.संजय राउत ने कहा, "मैंने देखा कि ममता बनर्जी कल तक कांग्रेस का नाम लेने से कतराती थीं. गुस्सा आता था, लेकिन जब संकट में आ गईं, उनके ऊपर हमले शुरू हो गए, उनको हराया गया तब सबसे पहले उनको कांग्रेस की याद आई." राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, "अब यह समय है कि जो-जो दल और नेता कांग्रेस पार्टी से बाहर निकले थे और अपनी पार्टी खड़ी की, चाहे महाराष्ट्र हो, पश्चिम बंगाल हो, उड़ीसा हो, तेलंगाना हो या आंध्र प्रदेश हो सभी को कांग्रेस में आकर पार्टी के झंडे के नीचे अपनी नई शुरुआत करनी चाहिए. उसको मजबूत करना चाहिए."

    मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर क्या कहा?
    मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर उन्होंने कहा, "ये देश के इतिहास का काला अध्याय है. मीनाक्षी नटराजन एक प्रमाणिक राजकीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उनकी विचारधारा गांधीवादी है. उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई का कोई केस नहीं है. ऐसी एक महिला जो राज्यसभा में आना चाहती थी, ऐसी नारी के साथ आपने कल बेईमानी की. एक तरफ आप नारी वंदन बिल लाना चाहते हो, दूसरी तरफ एक नारी के साथ आपने बेईमानी की है."

    संजय राउत ने भी कहा, "तेलंगाना में उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है. एक कारण बताओ नोटिस मिला है जिसको हम एफआईआर नहीं मानते." झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, "झारखंड में बीजेपी प्रत्याशी के नॉमिनेशन में कमियों को दूर करने के लिए चुनाव आयोग 24 घंटे की मोहलत दी है. वही नियम कानून मीनाक्षी पर लागू नहीं हुआ है. उनको नॉमिनेशन पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है. यह लोकतंत्र की हत्या है."

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here