More
    Homeराजस्थानअलवरSBI शाखा प्रबंधक रवि कुमार मीना को मिला प्रशंसा पत्र

    SBI शाखा प्रबंधक रवि कुमार मीना को मिला प्रशंसा पत्र

    उत्कृष्ट कार्य और व्यवसाय वृद्धि पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

    कठूमर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कठूमर शाखा के शाखा प्रबंधक रवि कुमार मीना को बैंक के व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए क्षेत्रीय महाप्रबंधक अविनाश अवस्थी ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह प्रशंसा पत्र उनके पिता लेखराम खुरावत के नाम भी प्रेषित किया गया।

    रवि मीणा
    रवि मीणा

    प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि रवि कुमार मीना ने अपने कार्य के प्रति निरंतर समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता का परिचय दिया है। विशेष रूप से बचत खाते खोलने के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान से शाखा के व्यवसाय में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है।

    परिवार की प्रेरणा को बताया सफलता का आधार

    प्रशंसा पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि “प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे उसके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आपकी प्रेरणा, संस्कार एवं सतत सहयोग ने रवि कुमार मीना को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए हम हृदय से आपके आभारी हैं।”

    भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की जताई उम्मीद

    क्षेत्रीय महाप्रबंधक अविनाश अवस्थी ने विश्वास व्यक्त किया कि रवि कुमार मीना भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए बैंक की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे तथा भारतीय स्टेट बैंक का नाम और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

    क्षेत्र में खुशी का माहौल

    शाखा प्रबंधक रवि कुमार मीना को मिला यह सम्मान कठूमर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here