More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर, गंगानगर में पारा 50 डिग्री के...

    राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर, गंगानगर में पारा 50 डिग्री के करीब

    राजस्थान में शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। एक तरफ गंगानगर में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच रहा। हालांकि पूर्वी राजस्थान में के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं आज से जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। 

    मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूर्व की आंधी और बारिश की गतिविधियों में 15 जून के बाद से और बढ़ोतरी होगी। इससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है और हीट वेव्स से भी राहत मिलेगी।

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम तंत्र की स्थिति की बात करें तो शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गंगानगर में जहां अधिकतम तापमान ऑल टाइम हाई 49.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं चूरू में यह 47.6 डिग्री, बाड़मेर में 46.2 डिग्री, जैसलमेर में 46.9 डिग्री, जोधपुर में 46.3 डिग्री, फलौदी में 46.2 डिग्री, बीकानेर में 46.4 डिग्री, फतेहपुर में 45 डिग्री, लूणकरणसर में 45.2 डिग्री, पाली में 45 डिग्री, पिलानी में 45.4 डिग्री, जयपुर में 44.5 डिग्री, अलवर में 44.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.9 डिग्री, संगरिया में 44.6 डिग्री तथा नागौर में 44.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here