More
    Homeराज्यपंजाबफिरोजपुर में सनसनीखेज वारदात, महिला को काट डाला, बेटी-बेहन पर भी हमला

    फिरोजपुर में सनसनीखेज वारदात, महिला को काट डाला, बेटी-बेहन पर भी हमला

    फिरोजपुर (पंजाब)। पंजाब के फिरोजपुर में घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं दो महिलाएं हमले में घायल हुई हैं। घटना गांव फत्तू वाला में हुई है। यहां दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है, जमीनी विवाद के चलते एक गुट के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। मृतका की पहचान कश्मीरो बाई (47) के तौर पर हुई है। वहीं घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

    एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि दोनों पक्षों में साढ़े चार एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वीरवार सुबह 9:30 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घर में महिलाएं ही मौजूद थी, जबकि उनके पुरुष कामकाज के लिए घर से बाहर गए हुए थे। आरोपियों ने तेजधार हथियार से वार कर कश्मीरो बाई की हत्या कर दी। जबकि निको और सतविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

    मृतक कश्मीरो बाई के बेटे का कहना है कि अदालत में उक्त जमीन का मामला चल रहा था। जमीन उनके कब्जे में थी। अदालत ने उन्हें खेती करने की अनुमति दी थी। आरोपी पक्ष के लोग जबरदस्ती उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। वीरवार सुबह वह कामकाज के लिए गए हुए थे और घर में उनकी मां कश्मीरो बाई, मासी और बहन अकेली थी। आरोपियों ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की और उसकी माता कश्मीरो पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here