More
    Homeराजस्थानजयपुरपायलट राजवीर की मौत का सदमा: 13वें दिन मां ने भी तोड़ा...

    पायलट राजवीर की मौत का सदमा: 13वें दिन मां ने भी तोड़ा दम, दुनिया को कहा अलविदा

    केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रेश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान के परिवार से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने आई है. यहां पायलट राजवीर की मौत के 13 दिन बाद ही अब उनकी मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि राजवीर की मां बेटे की मौत के सदमे से उभर नहीं पाईं थीं. बताया जा रहा है कि राजवीर की मौत के बाद से ही उनकी तबीयत खराब रह रही थी. वहीं शनिवार (28 जून) को उनका निधन हो गया.

    दरअसल उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट राजवीर सिंह की 13वीं के दिन मां विजय लक्ष्मी चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सीने में दर्द होने के बाद परिवार के लोग उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    बेटे राजवीर की मौत का सदमा

    बताया जा रहा है कि विजय लक्ष्मी चौहान अपने जवान बेटे राजवीर की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उसकी 13वीं के दिन ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया. फिलहाल मां विजय लक्ष्मी चौहान का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. बता दें कि बीते 15 जून को केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें जयपुर के पायलट राजवीर सिंह समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी.

    प्राइवेट एविएशन कंपनी में पायलट

    राजवीर सिंह आर्मी से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद वह एक प्राइवेट एविएशन कंपनी में पायलट थे. 15 जून को राजवीर सिंह एक हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे, इसी दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था और सात लोगों समेत उनकी मौत हो गई थी. पायलट राजवीर 4 महीने पहले जुड़वा बेटों के पिता बने थे.

    अचानक बिगड़ा तबियत

    जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह शास्त्रीनगर इलाके के राणा कॉलोनी में घर के बाहर राजवीर की मां विजय लक्ष्मी परिवार के लोगों के साथ बैठी थीं. इसी दौरान उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद परिवार और कॉलोनी के लोग तुरंत उन्हें कांवटिया हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here