More
    Homeराज्ययूपी13 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी सिराज का एनकाउंटर, गाजियाबाद...

    13 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी सिराज का एनकाउंटर, गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

    गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घिनौनी करूत की वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मुख्य आरोपी को एक एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी है, जिसके बाद उसे कस्टडी में लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है।

    पेट दर्द के बाद डॉक्टर के पास जाने पर हुआ खुलासा

    एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम किया है।

    • पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी पड़ोसी पिछले करीब तीन महीनों से डरा-धमकाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

    • हाल ही में जब बच्ची के पेट में तेज दर्द उठा, तो परेशान माता-पिता उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। वहां चिकित्सीय जांच के बाद इस पूरी दर्दनाक घटना और बच्ची के गर्भवती होने का पता चला, जिससे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    स्थानीय विधायक ने दिया था सख्त कार्रवाई का भरोसा

    इस संवेदनशील मामले की जानकारी मिलते ही लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी पीड़ित परिवार के घर ढांढस बंधाने पहुंचे थे और उन्होंने परिजनों को आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करवाने का पूरा भरोसा दिलाया था।

    पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने की फायरिंग

    एसीपी ने आगे बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान पुलिस की एक टीम सेवा धाम मार्ग के पास बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी पर सवार होकर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

    जब पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया, तो खुद को घिरता देख आरोपी ने स्कूटी भगाकर पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सिराज बताया है। आरोपी सिराज ने लोनी में रहने वाली अपनी पड़ोसी नाबालिग बच्ची के साथ इस घिनौने अपराध को अंजाम देने की बात पूरी तरह कबूल कर ली है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here