More
    Homeराज्ययूपीसीतापुर: घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, तीन भाई-बहनों की मौत

    सीतापुर: घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, तीन भाई-बहनों की मौत

    सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सुबह घने कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हुई। यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ, जब बाइक पर सवार तीनों को पहले एक पिकअप वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर गए और तभी पीछे से आ रही ईंटों से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
    सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान देवपालपुर गांव निवासी शिवपाल (20), उनकी बहन पूजा देवी (18) और गायत्री देवी (19) के रूप में हुई है। ये तीनों हरियाणा में काम करते थे और एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी। हादसे के बाद पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक अपने वाहनों सहित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालकों की तलाश में जुट गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here