More
    Homeराज्ययूपीफिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के...

    फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे

    फिरोजाबाद: शहर में शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि चार राज्यों के चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 50 से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और सरकार वास्तविक आंकड़े छिपा रही है। उन्होंने वाराणसी में हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि “सिर्फ बनारस ही नहीं, पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन मुकदमे दर्ज नहीं हो रहे, इसलिए आंकड़े सामने नहीं आ रहे।”प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि फिलहाल चुनाव के कारण तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई जा रहीं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही आम जनता को बड़ा झटका लगेगा।
    उन्होंने कहा, “आप लिखकर ले लीजिए, चार राज्यों के चुनाव खत्म होते ही डीजल-पेट्रोल के दाम 50 से 60 रुपये तक बढ़ेंगे।”इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव पर उन्होंने कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। तेल स्रोतों पर हमले से सप्लाई प्रभावित होगी और महंगाई बढ़ेगी, जिसका सीधा असर भारत पर भी पड़ेगा।उन्होंने सरकार पर गैस संकट को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि अगर कोई संकट नहीं है तो गैस के लिए लंबी लाइनें क्यों लग रही हैं और कमर्शियल गैस के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं।ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार दो-तिहाई बहुमत से बनेगी।भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा नेता ने कहा कि देश में रिश्वतखोरी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है और चुनावी फंडिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here