More
    Homeस्वास्थ्यसेहत के लिए लाभकारी होता है शकरकंद

    सेहत के लिए लाभकारी होता है शकरकंद

    शकरकंद काफी आ रहा है।  इसका सेवन करतें क्योंकि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी गिनती फल और सब्जियों दोनों में की जाती हैकुछ लोग इसको भूनकर खाते हैं, तो कुछ लोग उबालकर खाते हैं। शकरकंद न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। शकरकंद में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अच्छे माने जाते हैं।
    बता दें कि शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसकी वजह से लोग आलू की जगह शकरकंद खाने की सलाह देते हैं। शकरकंद में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसके अलावा शकरकंद में जिंक, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। 

    शकरकंद की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका अधिक सेवन किया जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही यह शरीर को सर्दी भी प्रदान करता है।

    शकरकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। इसको खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। शकरकंद में विटामिन सी की अच्छा मात्रा पाई जाती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शकरकंद में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और इसको खाने से पाचन में सुधार होता है। अगर आप खाना पचा नहीं पा रहे हैं, तो आपको इसको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। भारी खानपान से तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर आप  आहार में शकरकंद को शामिल करते हैं, तो फाइबर से भरपूर होने की वजह से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आप ज्यादा खाने से बच जाएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here