किसानों के प्रदर्शन से रेलवे चक्का जाम: गेहूं की सरकारी खरीद बढ़ाने की मांग, ट्रैक खाली कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
हनुमानगढ़ | राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर अन्नदाताओं का आक्रोश शनिवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों से पीलीबंगा उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना...

