More
    Homeदेश“फाल्कन‑9 बूस्टर में तकनीकी खराबी, शुभांशु शुक्ला की स्पेस फ्लाइट पर लगी...

    “फाल्कन‑9 बूस्टर में तकनीकी खराबी, शुभांशु शुक्ला की स्पेस फ्लाइट पर लगी ब्रेक”

    Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर स्थगित हो गया है। शुक्ला को इस मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाना था। ‘स्टैटिक फायर’ परीक्षण के बाद बूस्टर की जांच के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव का पता चला। इसके बाद एक बार फिर इस मिशन पर ब्रेक लग गया है। फिलहाल तकनीकी टीम इस गड़बड़ी को ठीक करने में जुटी हुई है। इसकी मरम्मत पूरी हो जाने के बाद लॉन्च की अनुमति दी जाएगी। SpaceX कंपनी ने इसकी जानकारी दी है।

    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज बुधवार को इतिहास रचने वाले थे। शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे प्रक्षेपित होने वाले थे। शुभांशु शुल्का का यह मिशन पहले भी टल चुका है।

    अंतरिक्ष में दो सप्ताह बिताएंगे, करेंगे 60 प्रयोग

    एक्स-4 मिशन, आईएसएस की यात्रा के लिए, दुनिया की सबसे बड़ी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान और फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग कर रहा है। एक्स-4 मिशन पर सवार अंतरिक्ष यात्री, भारत, पोलैंड, हंगरी और अमेरिका से एक-एक, आईएसएस में दो सप्ताह बिताएंगे और लगभग 60 प्रयोगों, वैज्ञानिक अध्ययनों और आउटरीच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भारत, पोलैंड और हंगरी 40 से अधिक वर्षों में अपने पहले अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज रहे हैं, और अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।

    11 जून तक कर दिया था स्थगित

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 9 जून को ऐलान किया कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण 11 जून शाम 5:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    इसरो ने एक्स पर दी जानकारी

    इसरो ने एक्स पर कहा, एक्सिओम-4 मिशन का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रक्षेपण मौसम की स्थिति के कारण, भारतीय गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून 2025 से 11 जून 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रक्षेपण का लक्षित समय 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे IST है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here