More
    Homeराज्ययूपीनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में...

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    फिरोजाबाद: जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को गलत इरादे से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

    घटना का विवरण: पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को आरोपी मौहम्मद फरमान ने अपने साथी अलीशान के साथ मिलकर एक बच्ची को फल खिलाने का लालच देकर कमरे में ले गया। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और गलत कार्य करने का प्रयास किया।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज किया गया।

    6 घंटे में गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान थाना उत्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी प्रकाश नगर क्षेत्र में बच्चू बाबा सरस्वती मंदिर के पीछे छिपा हुआ है।
    मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी: सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    बरामदगी

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
    एक अवैध तमंचा (315 बोर)
    एक खोखा कारतूस
    दो जिंदा कारतूस
    बरामद किए हैं।
    घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में है।
    दूसरे आरोपी की तलाश जारी
    इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी अलीशान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

    पुलिस का बयान

    अपर पुलिस अधीक्षक शहर रविशंकर प्रसाद का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here