More
    Homeराजस्थानजयपुरबाबा नीम करौरी की अद्भुत आस्‍था

    बाबा नीम करौरी की अद्भुत आस्‍था

    बाबा के प्रति अगाध श्रद्धा व विश्वास ही जो सैकड़ों किलोमीटर दूर से बाबा भक्त कैंची धाम पहुंच रहे हैं। गंभीर बिमारी से जूझने के बावजूद कुछ श्रद्धालु ऐसे हैं की वो कैंची धाम पहुंचकर बाबा के दर पर शीश झुकाने पहुंच रहे हैं।

    अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम वाले बाबा नीम करौरी की महिमा अपरंपार है। देश विदेश से कैंची धाम पहुंचने वाले भक्त सिर्फ और सिर्फ बाबा के दर पर शीश झुकाने को आतुर हैं। सैकड़ों किलोमीटर दूर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति अगाध आस्था है।

    छोटे छोटे बच्चों व बुजुर्ग स्वजनों को लेकर पहुंचने वाले लोग उत्तराखंड पहुंचकर बाबा नीम करौरी के कैंची धाम पहुंचना नहीं भूलते। लंबे समय से नसों की बिमारी से जूझ रहे राजस्थान निवासी कारोबारी मुकेश अग्रवाल व्हीलचेयर पर ही जिंदगी बीता रहे हैं।

    अमेरिका तक में उपचार कराने के बाद भी जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो इस वर्ष स्थापना दिवस पर मुकेश बाबा के दर पर शीश झुकाने पहुंचे हैं। वहीं प्रयागराज से अखिलेश पांडे भी कैंची धाम पहुंचे हैं।

    बैसाखी के सहारे बाबा के दर पर मत्था टेकने पहुंचे अखिलेश में भी गजब का उत्साह है। कहते हैं की नीम करौरी के दरबार पहुंचकर जिंदगी सफल हो गई है‌ अखिलेश के अनुसार अब वह प्रत्येक वर्ष कैंची धाम आएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here