More
    Homeदेशदिल्ली जल संकट: भाजपा का 'आप' सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    दिल्ली जल संकट: भाजपा का ‘आप’ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने राजधानी में जल संकट के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भाजपा के नेताओं और सांसदों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी की बोतलें लेकर ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पानी की किल्लत के विरोध में मटके फोड़े।

    प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नलों से गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गीता कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए दावा किया कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी यमुना में छोड़ रहा है।

    सचदेवा ने आरोप लगाया, ”दिल्ली में आने के बाद पानी को टैंकर माफिया चुरा लेते हैं क्योंकि सत्तारूढ़ ‘आप’ के मंत्री और विधायक उनके साथ मिले हुए हैं।” पार्टी सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदोलिया ने भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनों में भाग लिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here