More
    Homeमनोरंजनलव रंजन के साथ नजर आईं ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की पूरी...

    लव रंजन के साथ नजर आईं ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की पूरी स्टारकास्ट,

    मुंबई । फिल्म निर्माता लव रंजन की अपकमिंग यूथ एंटरटेनर फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में फिल्म की छह प्रमुख कलाकारों की पहली पब्लिक अपीयरेंस ने इस चर्चा को और तेज कर दिया। सभी कलाकार ‘दृश्यम’ की सक्सेस पार्टी में लव रंजन के साथ नजर आए। इस दौरान फिल्म की पूरी लीड स्टारकास्ट को एक साथ देखकर प्रशंसकों का ध्यान नए चेहरों पर गया। फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले है। ये सभी कलाकार इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। छह नए चेहरों को एक साथ लॉन्च करने का यह कदम फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है। लव रंजन इससे पहले भी अपनी फिल्मों के जरिए नए कलाकारों को पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। करीब 15 साल पहले ‘प्यार का पंचनामा’ के साथ उन्हें नए टैलेंट को सामने लाने का अवसर मिला था। अब ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर छह नए कलाकारों पर भरोसा जताया है। लव रंजन ने नए कलाकारों को लांच करने के अनुभव को चुनौतीपूर्ण, लेकिन खास बताया। उनके मुताबिक, छह नए चेहरों के लिए एक अलग दुनिया तैयार करना और उन्हें उस कहानी में अपनी पहचान बनाते देखना एक दिलचस्प अनुभव रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब लोग किसी कहानी से जुड़कर अच्छा महसूस करते हैं, कहानी अपनी ऊर्जा खुद तलाश लेती है। फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अनुज सैनी ने संभाली है। ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here