More
    Homeधर्म-समाजकार्तिक पूर्णिमा की रात बदल सकती है आपकी तकदीर! चुपचाप करें दीपक...

    कार्तिक पूर्णिमा की रात बदल सकती है आपकी तकदीर! चुपचाप करें दीपक के ये 4 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी

    धर्म में कार्तिक मास को पूजा-पाठ, स्नान और दान-पुण्य के लिहाज से बेहद खास माना गया है. इस महीने पड़ने वाली पूर्णिमा का धार्मिक महत्व और भी अधिक होता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है.

    ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार की कार्तिक पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष महत्व है. इस दिन कुछ खास तरीके से दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होने और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलने की धार्मिक मान्यता है.
    कब मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा?
    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. चूंकि 24 नवंबर को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, दान और व्रत किया जाएगा.

    जरूर करें दीपक के ये उपाय
    1. कार्तिक पूर्णिमा की रात घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए क्योंकि यहीं से मां लक्ष्मी का आगमन होता है. यह उपाय चुपचाप करें. इस उपाय से आपके घर में मां लक्ष्मी आएंगी. आर्थिक तंगी दूर रहेगी, साथ ही गुरु भी प्रसन्न होंगे.

    2.रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है और इसका स्वास्थ्य पर असर होता है. कार्तिक पूर्णिमा को रसोई में दीपक जलाने से देवी अन्नपूर्णा और गुरुदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे कभी अन्न की कमी नहीं रहती है.
    3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे मानसिक अशांति दूर होती है, पितृ दोष समाप्त होता है और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है. यह कर्म जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाता है.
    4. पूर्णिमा की सुबह स्नान के बाद तुलसी में जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाकर आरती करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-संपत्ति की वृद्धि होती है

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here