More
    Homeराज्यराजस्थाननेता प्रतिपक्ष जूली भांडारेज के पास सड़क हादसे में घायल,  कार के...

    नेता प्रतिपक्ष जूली भांडारेज के पास सड़क हादसे में घायल,  कार के सामने आई नील गाय

    अलवर. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बुधवार रात सड़क हादसे में घायल हो गए, बाद में उन्हें दौसा के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया, चिकित्सकों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष जूली की हालत सामान्य है।

    दौसा के सदर थाना इंचार्ज सोहनलाल ने बताया कि अलवर से जयपुर जाते समय भांडारेज के पास उनकी कार के सामने नील गाय आ गई। नील गाय जूली की कार के साइड में टकराई। इस कारण कार का एयरबैग खुल गया। जिससे जूली घायल हो गए। एक्सीडेंट में जूली के एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। बाद में उन्हें इलाज के लिए दौसा के जिला अस्पताल ले जाया गया। नेता प्रतिपक्ष के सडक हादसे में घायल होने की सूचना मिलने पर दौसा के नवनिर्वाचित सांसद मुरारी लाल मीणा भी अस्पताल पहुंच गए। इसके अलावा बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव भी अस्पताल पहुंचे।

    थाना इंचार्ज ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के एक्सीडेंट की सूचना पर ड्यूटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार में सवार घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया टीकाराम जूली की अभी हालत सामान्य है। उन्हें नील गाय के कारण एक्सीडेंट की जानकारी मिली है। जूली अलवर में फूल बाग में मीटिंग के बाद जयपुर के लिए रवाना हुए थेए उनके साथ कांग्रेस के एक.दो अन्य नेता भी थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here