More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशएमिटी मीडिया फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़, पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नैतिकता...

    एमिटी मीडिया फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़, पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नैतिकता पर जोर

    मुख्य अतिथि प्रवीण खारीवाल बोले – तकनीक के दौर में मानवीय संवेदनशीलता ही मीडिया की असली ताकत

    ग्वालियर। आधुनिक दौर में पत्रकारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता बनाए रखना है। सूचना की रफ्तार भले तेज हो गई हो, लेकिन भरोसे की नींव कमजोर नहीं पड़नी चाहिए। यह बात तीन दिवसीय एमिटी मीडिया फेस्ट 2026 के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने कही।

    उन्होंने कहा कि आज मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन तकनीक के इस युग में भी मानवीय संवेदनशीलता, तथ्यात्मकता और नैतिकता ही पत्रकारिता की असली शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रो-चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. शर्मा (एवीएसएम), सेवानिवृत्त एवं कुलगुरु प्रो. डॉ. आर.एस. तोमर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसे आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदारी, साहस और नैतिक मूल्यों के साथ संभालना होगा। उन्होंने छात्रों को सत्यनिष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।

    कुलगुरु प्रो. (डॉ.) आर. एस. तोमर ने कहा कि एमिटी मीडिया फेस्ट विद्यार्थियों और मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए एक ‘स्टेपिंग स्टोन’ साबित होगा। यह मंच छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और उद्योग जगत से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करेगा।

    उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं और सृजनात्मक गतिविधियों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर (रिसर्च) प्रो. (डॉ.) एम.पी. कौशिक, रजिस्ट्रार डॉ. राजेश जैन तथा एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन के प्रमुख डॉ. आदित्य शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और गणमान्यजन मौजूद रहे।

    तीन दिवसीय मीडिया फेस्ट के दूसरे दिन 12 फरवरी को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता योगेंद्र विक्रम सिंह और प्रख्यात लेखक एवं निर्देशक शांतनु गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने सिनेमा और मीडिया के बदलते परिदृश्य पर अपने अनुभव साझा किए।

    अंतिम दिन 13 फरवरी को “एआई इन मीडिया एंड गवर्नेंस” विषय पर मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञों के व्याख्यान और पैनल चर्चा के माध्यम से मीडिया के बदलते स्वरूप, तकनीक और प्रशासन के बीच तालमेल पर व्यापक मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर एबीपी न्यूज से नीरज राजपूत, एनडीटीवी से अनुराग द्वारी, एशियन डिस्पेच से कृतिका गोयल, बिग एफएम से आरजे नैनी और मनीकंट्रोल से अभिनव गुप्ता जैसे दिग्गज मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

    एमिटी मीडिया फेस्ट 2026 विद्यार्थियों के लिए सीखने, नेटवर्किंग और करियर मार्गदर्शन का सशक्त मंच साबित हो रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here