More
    Homeबिजनेसक्रेडिट कार्ड का बिल बढ़ा सकते हैं ये छिपे हुए चार्ज, कैशबैक...

    क्रेडिट कार्ड का बिल बढ़ा सकते हैं ये छिपे हुए चार्ज, कैशबैक के लालच में न करें ये गलतियां

    नई दिल्ली। त्योहारी सीजन और विशेष अवसरों के दौरान बाजार में खरीदारी का दौर तेज होने के साथ ही क्रेडिट कार्ड का उपयोग भी काफी बढ़ जाता है। देश के विभिन्न वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक ऑफर्स, रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं, जिन्हें देखकर ग्राहक आसानी से कार्ड ले लेते हैं। परंतु इन सुविधाओं के पीछे क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई छिपे हुए शुल्क (हिडन चार्जेस) भी होते हैं, जिनकी जानकारी के अभाव में उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन अतिरिक्त शुल्कों से बचने के लिए कार्ड धारकों को इसके वित्तीय प्रावधानों की पूरी जानकारी होनी आवश्यक है।

    जॉइनिंग फीस और वार्षिक मेंटेनेंस शुल्क

    क्रेडिट कार्ड लेते समय सबसे पहले जिस शुल्क का सामना करना पड़ता है, वह जॉइनिंग फीस है। यह शुल्क बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा नया कार्ड जारी करते समय केवल एक बार वसूला जाता है। हालांकि, बाजार में कई ऐसे बैंक भी मौजूद हैं जो लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड की पेशकश करते हैं, जिन पर किसी प्रकार की जॉइनिंग फीस नहीं ली जाती। इसी प्रकार, कार्ड की सेवाओं को सुचारू रखने और उसके रखरखाव के लिए बैंक एनुअल फीस यानी वार्षिक शुल्क लेते हैं। कई वित्तीय संस्थान जॉइनिंग और एनुअल दोनों प्रकार के शुल्क वसूलते हैं, इसलिए कार्ड लेने से पहले इन शर्तों की जांच कर लेना समझदारी होती है।

    लेट पेमेंट और वित्तिय शुल्क का प्रावधान

    यदि कोई कार्ड धारक समय सीमा (ड्यू डेट) के भीतर अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान नहीं करता है, तो उसे भारी-भरकम लेट पेमेंट चार्ज चुकाना पड़ता है। नियत तिथि तक भुगतान न करने पर बकाया राशि पर उच्च दर से ब्याज भी लगाया जाता है, जिससे कर्ज का बोझ तेजी से बढ़ता है। इसके अतिरिक्त, यदि कोई ग्राहक न्यूनतम देय राशि भी समय पर नहीं चुकाता है, तो उसकी वित्तीय साख पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और अतिरिक्त दंड शुल्क लगाया जाता है।

    नकद निकासी और विदेशी मुद्रा विनिमय पर लगने वाले प्रभार

    अनेक बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को एटीएम के माध्यम से नकद पैसे निकालने की सुविधा तो देते हैं, परंतु इस सेवा का उपयोग करने पर बहुत अधिक शुल्क देना पड़ता है। एटीएम से कैश विड्रॉल करने पर निकाली गई कुल राशि का एक निश्चित प्रतिशत हिस्सा शुल्क के रूप में काटा जाता है, और इस पर कोई ग्रेस पीरियड भी नहीं मिलता बल्कि पहले दिन से ही ब्याज लागू हो जाता है। इसके अलावा, जब भारतीय क्रेडिट कार्ड का उपयोग विदेशों में या विदेशी मुद्रा में भुगतान करने के लिए किया जाता है, तो बैंक फॉरेन करेंसी मार्कअप या ट्रांजैक्शन फीस वसूलते हैं, जो कुल लेनदेन का दो से तीन प्रतिशत या उससे अधिक हो सकती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here