More
    Homeबिजनेसये बिजनेस कर देगा मालामाल, 8 लाख से कम पूंजी से शुरुआत

    ये बिजनेस कर देगा मालामाल, 8 लाख से कम पूंजी से शुरुआत

    टमाटर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन जब इनके दाम बढ़ जाते हैं तो बहुत से लोगों के लिए इन्हें खरीदना मुश्किल हो जाता है। और लोगों की इस समस्या के समाधान में एक बढ़िया बिजनेस आइडिया छुपा है। अगर टमाटर को प्रोसेस कर केचप या सॉस के रूप में बाजार में बेचा जाए ताे अच्छी कमाई हो सकती है। आज के समय में फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज के साथ भी टोमैटो सॉस की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी कोई ऐसा बिजनेस की तलाश में है, जो ट्रेंड में हो और अच्छी कमाई दे दें, तो ये बिजनेस आइडिया आपके लिए हैं।

    टोमैटो सॉस की बाजार संभावनाएं

    बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी टोमैटो सॉस खाना पसंद करते हैं। इसे रोटी, परांठा, स्नैक्स के साथ खाने का चलन आम है। छोटे सैशे से लेकर बड़ी बोतलों तक सॉस की मांग पूरे साल बनी रहती है।

    टोमैटो सॉस बनाने की विधि

    • टमाटरों को अच्छी तरह धोकर छांटा जाता है।
    • उन्हें भाप में उबाला जाता है।
    • उबले टमाटरों को पल्पर मशीन से छाना जाता है, जिससे बीज, छिलके व फाइबर अलग हो जाएं।
    • फिर इसमें अदरक, लहसुन, नमक, चीनी, सिरका व अन्य मसाले और प्रिज़रवेटिव मिलाए जाते हैं।
    • इसे उबालकर गाढ़ा किया जाता है और फिर बोतलों या पैकेट्स में पैक किया जाता है।टोमैटो सॉस की फैक्टरी के लिए कितनी बड़ी जगह चाहिए?

    टोमैटाे सॉस बनाने की फैक्टरी डालने के लिए आपको 500 से 800 स्क्वायर फीट वाले स्थान की जरूरत होगी। आप इसे किराये पर ले सकते हैं।

    टोमैटो सॉस बनाने में लगने वाली प्रमुख मशीनें और उनकी कीमत

    मशीनकीमत
    पल्पर₹60,000
    स्टीम जैकेटेड केटल₹40,000
    स्टिरर ₹20,000
    प्रिसिजन वेटिंग स्केल₹10,000
    कंटेनर और वेसल्स₹20,000
    कंप्यूटर/ऑफिस सेटअप₹30,000
    कुल फिक्स्ड कैपिटल₹2,00,000

    कितने लोगों को काम पर रखना होगा?

    कर्मचारीसेलरी
    एक मैनेजर15 हजार/माह
    दो सेल्समैन24 हजार प्रति माह
    एक स्किल्ड वर्कर10 हजार प्रति माह
    एक सेमी स्किल्ड वर्कर8 हजार प्रति माह
    कुल सेलरी57 हजार प्रति माह

    टोमैटो सॉस फैक्टरी लगाने में अन्य मासिक खर्च

    मदमासिक खर्च 
    बिजली6500 रुपए
    पानी1000 रुपए
    किराया10 हजार रुपए
    ट्रांसपोर्ट1000 रुपए
    कुल18500 रुपए

    टोमैटो सॉस फैक्टरी के तीन महीने की वर्किंग कैपिटल

    कच्चा माल (टमाटर व अन्य सामग्री) पर तकरीबन 2,47,500 का खर्च आएगा। इस बिजनेस को ठंड के महीने में शुरू करना बेहतर होगा, क्योंकि तब टमाटर की कीमतें कम होती हैं। सॉस बन जाने के बाद उसकी पैकेजिंग पर करीब 75,000 हजार रुपए का खर्च आएगा। जबकि स्टाफ की सेलरी एवं अन्य यूटिलिटी पर तकरीबन 2,59,500 का खर्च आएगा। इस तरह, कुल वर्किंग कैपिटल 5,82,000 रुपए लगेगी।

    टोमैटो सॉस बिजनेस में लगने वाली कुल लागत कितनी होगी?

    जैसा कि हमने ऊपर देखा टोमैटाे सॉस का बिजनेस शुरू करने में 2,00,000 रुपए की फिक्स्ड कैपिटल और 5,82,000 रुपए वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी। इस तरह टोमैटो सॉस बिजनेस में लगने वाली कुल लागत 7,82,000 रुपए होगी। इसमें से आपको सिर्फ 25% लगाना होगा, बाकी राशि बैंक से लोन के रूप में ली जा सकती है।

    कितनी होगी टोमैटो सॉस के बिजनेस में कमाई?

    वार्षिक उत्पादन: 30,000 किलो टोमैटो सॉस

    बिक्री मूल्य: ₹95/किलो

    सालाना टर्नओवर: ₹28,50,000

    सालाना खर्च: ₹24,37,975

    शुद्ध मुनाफा: ₹4,12,025

    रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट: 52.68%

    नेट प्रॉफिट रेशियो: 14.45%

    लगभग 59.1% उत्पादन पर कुल लागत निकल जाती है, इसके बाद जो भी बिकेगा वह शुद्ध लाभ में जाएगा। अगर आप कम पूंजी में एक फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू करना चाहते हैं, तो टोमैटो केचप यूनिट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सरकारी योजनाओं के तहत आप सस्ता लोन का लाभ उठाकर भी इसे शुरू कर सकते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here