More
    Homeबिजनेसये आईपीओ करने जा रहा है आज अपनी एंट्री

    ये आईपीओ करने जा रहा है आज अपनी एंट्री

    नई दिल्ली। HDB Financial अपने आईपीओ का पब्लिक ऑफर आज 25 जून से शुरू करने जा रही है। इसका सब्सक्रिप्शन 27 जून 2025 को बंद हो जाएगा। ये आईपीओ ग्रे मार्केट में अपने प्रीमियम के चलते निवेशकों के बीच पॉपुलर है। 

    कंपनी ये आईपीओ जारी कर 25 हजार मिलियन फ्रेश इश्यू और 1 लाख मिलियन ओफएस जारी करना चाहती है। 

    hdb financial Services IPO बेसिक डिटेल
    सब्सक्रिप्शन डेट- 25 जून से 27 जून
    प्राइस बैंड -700 रुपये से 740 रुपये
    लॉट साइज- 20 शेयर्स
    न्यूनतम निवेश- 14,800

    कौन है Reigstrar?
    इस आईपीओ का Reigstrar, MUFG Intime India Private Limited है।

    कितने लोगों ने किया अब तक आवेदन?
    सुबह 10.33 बजे तक इस आईपीओ को खरीदने के लिए कुल  71,69,620 आवेदन हो चुके हैं। इनमें से रिटेल निवेशक 34,12,480 हैं। सुबह 10.33 बजे तक 0.05 गुना सब्सक्रिप्शन हो चुका है। 

    क्या काम करती है कंपनी?
    hdb financial एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। ये बिजनेस से लेकर सिंगल व्यक्ति हर किसी को सर्विस प्रदान करती है। इस कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई। ये कंपनी ग्राहकों को लोन देने के साथ-साथ बीपीओ सर्विस देने का काम भी करती है। 

    आज इस कंपनी के 1747 ब्रांच है, जो 27 राज्यों और 4 क्रेंद शासित प्रदेश में फैले हुए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here