More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म...छत्तीसगढ़ से नए साल तक चलेगी विशेष ट्रेन,...

    ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म…छत्तीसगढ़ से नए साल तक चलेगी विशेष ट्रेन, जानें कहां-कहां रुकेगी

    Railway Special Train: सर्दियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिलासपुर-वलसाड के बीच विंटर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन कुल 4-4 फेरे लगाएगी और सप्ताह में एक दिन चलेगी. इससे यात्रियों को कंफर्म सीट/बर्थ मिलने की सुविधा होगी.

    विंटर स्पेशल ट्रेन
    गाड़ी संख्या 08243 बिलासपुर से वलसाड शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 18 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक चलाई जाएगी. यह हर गरुवार को बिलासपुर से रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 08244 वलसाड से बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 19 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन हर शुक्रवार को वलसाड से रवाना होगी.

    कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
    दोनों स्पेशल ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, मल्कापुर, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, व्यारा, उदवाडा, भिलाड और वेलेस्टर स्टेशन में रुकेंगी.

    इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे. इनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर क्लास, 2 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी के कोच शामिल हैं.

    देखें ट्रेन का टाइम टेबल
    08243 बिलासपुर-वलसाड शीतकालीन स्पेशल (हर गुरुवार)

    बिलासपुर → 16:00 बजे प्रस्थान
    भाटापारा → 16:40 आगमन / 16:42 प्रस्थान
    रायपुर → 17:45 आगमन / 17:50 प्रस्थान
    दुर्ग → 18:50 आगमन / 18:52 प्रस्थान
    राजनांदगांव → 19:13 आगमन / 19:15 प्रस्थान
    डोंगरगढ़ → 19:38 आगमन / 19:40 प्रस्थान
    गोंदिया → 20:50 आगमन / 20:55 प्रस्थान
    वलसाड → अगले दिन 13:50 बजे आगमन
    08244 वलसाड-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल (हर शुक्रवार)

    वलसाड → 16:50 बजे प्रस्थान
    गोंदिया → अगले दिन 08:30 आगमन / 08:35 प्रस्थान
    डोंगरगढ़ → 09:40 आगमन / 09:42 प्रस्थान
    राजनांदगांव → 10:07 आगमन / 10:09 प्रस्थान
    दुर्ग → 10:50 आगमन / 10:52 प्रस्थान
    रायपुर → 11:35 आगमन / 11:40 प्रस्थान
    भाटापारा → 12:35 आगमन / 12:37 प्रस्थान
    बिलासपुर → 13:50 बजे आगमन
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here