More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशजबलपुर से दक्षिण भारत जाना होगा आसान, नई अमृत भारत एक्सप्रेस 22...

    जबलपुर से दक्षिण भारत जाना होगा आसान, नई अमृत भारत एक्सप्रेस 22 कोच के साथ तैयार

    जबलपुर: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन 22 अगस्त से नियमित रूप से पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।

    यह ट्रेन धनबाद से प्रत्येक शनिवार और कोयंबटूर से 25 अगस्त से हर मंगलवार को संचालित की जाएगी। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिम मध्य रेल के तहत सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी जैसे मुख्य स्टेशनों पर इसका ठहराव दिया गया है।

    धनबाद से कोयंबटूर का समय

    शहरसमय
    सतनासुबह 4:50 बजे
    कटनीसुबह 6:13 बजे
    जबलपुरसुबह 7:50 बजे
    नरसिंहपुरसुबह 8:58 बजे
    पिपरियासुबह 10:03 बजे

    कोयंबटूर से धनबाद का समय

    शहरसमय
    पिपरियाशाम 4:33 बजे
    नरसिंहपुरशाम 5:33 बजे
    जबलपुरशाम 6:40 बजे
    कटनीरात 8:03 बजे
    सतनारात 9:15 बजे

    यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर और 11 सामान्य (जनरल) श्रेणियां शामिल हैं। यह ट्रेन पारसनाथ, गया, देहरी ऑन सोन, प्रयागराज छिवकी, नागपुर, वल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, रेणिगुंटा, सेलम और तिरुप्पूर के रास्तों से होकर गुजरेगी।

    इस ट्रेन की शुरुआत से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच का सफर अधिक सुलभ, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here