महिलाओं को अध्यापक भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण सही कदम: भूपेन्द्र यादव

अलवर. केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण को बचाने वाली पार्टी हैं। राजस्थान सरकार की ओर से तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देना सही कदम है।

शनिवार को अलवर आगमन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महाराष्ट के प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी दायित्व देती है उसके अनुरूप कार्य करना होता है। महाराष्ट में भाजपा की मजबूत टीम है, केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्टीय अध्यक्ष जेपी नडढा के निर्देशन में महाराष्ट की टीम से सहयोग लेकर चुनाव की रणनीति बनाएंगे।

समस्याओं का समाधान प्रशासन के साथ ​मिलकर करेंगे

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मैं केवल बढ़ चढ़कर दावे नहीं करता, बल्कि सभी समस्याओं का समाधान प्रशासन के साथ ​मिलकर, विषयों को समझकर और ​फिर राज्य व केन्द्र सरकार के साथ समन्वय कर करने का प्रयास रहता है। अलवर का सांसद बनने के बाद पहले दिन से प्रशासन से उन सब विषयों की पूरी जानकारी, तथ्य और प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कार्य के अवलोकन, कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहा हूं। प्रशासन के अधिकारियों से बात करने के बाद राज्य व केन्द्र सरकार के साथ बात कर अलवर के स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, भाजपा की टीम और सभी लोगों के साथ मिलकर कार्य करुंगा।

अलवरवासियों के साथ रहूंगा

केन्द्रीय मंत्री यादव ने कहा कि अलवर के साथ मेरा गहरा रिश्ता है। जब भी मुझे समय मिलेगा, मैं अलवर आउंगा और अलवरवासियों के साथ रहूंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here