More
    Homeदेशराष्ट्रीय स्तर पर अलवर में बढाया जाएगा ईको टूरिज्म , नहीं होने...

    राष्ट्रीय स्तर पर अलवर में बढाया जाएगा ईको टूरिज्म , नहीं होने दिए जाएंगे अवैध निर्माण : भूपेंद्र यादव

    अलवर. केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अलवर में ईको टूरिज्म को बढाया जाएगा। सरिस्का में जल्द ही ईको सेंसेटिव जोन फाइनल कर दिया जाएगा। चुनाव के बाद संघ की ओर से आए वक्तव्य पर मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इसे कुछ लोग गलत इंटरप्रिटेशन में ले रहे हैं। हम संघ की प्रेरणा से ही काम करते हैं। एनडीए सरकार में मंत्री बनने के बाद यादव पहली बार अलवर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने भर्तृहरि, त्रिपोलिया व जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

    वन एवं पर्यावरण मंत्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में सरिस्का में ईको सेंसेटिव जोन पर कहा कि राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा के प्रयास से दिल्ली में दो बार मीटिंग हो चुकी है। यह बडा विषय है। जल्द ही इसे फाइनल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय में इस मुददे पर लिखते—लिखते परेशान हो गया। कांग्रेस सरकार ने 700 दिन तक सरिस्का के ईको सेंसेटिव जोन के मसले को पेंडिंग रखा। कांग्रेस सरकार ने इसकी सुध नहीं ली। सरिस्का में अवैध होटल,रिसोर्ट बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस दायरे में अवैध निर्माण नहीं होने दिए जाएंगे। सरिस्का टाइगर रिजर्व से ग्रामीणों के विस्थापन पर भूपेन्द्र यादव ने कहा कि पैकेज प्रक्रिया चल रही है। अलवर में हर तरह से विकास कार्य किया जाएंगे। अलवर में पेजयल के गहराते संकट पर उन्होंने कहा कि अलवर में पहली बैठक ही पानी के मुददे को लेकर ली है। भिवाडी में फैक्ट्रियों से निकल रहे दूषित पानी पर कहा कि जल्द ही बीडा के साथ बैठक कर इसका समाधान निकाला जाएगा। हम जमीन पर समस्याओं को समझकर समाधान करेंगे। वे बड़ी बातें नहीं करते लेकिन धीर—धीरे सब सामने आ जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व बनेगा भारत तीसरी आर्थिक शक्ति

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार मजबूती से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगामी पांच साल में देश की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा। कांग्रेस का नेतृत्व कमजोर हो गया है। कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है।

    हर सप्ताह आउंगा अलवर, गांवों में जाकर आभार व्यक्त करूंगा

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सांसद बनाए जाने पर अलवर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं कार्यक्रम में कितना ही व्यस्त रहूं लेकिन हर सप्ताह अलवर आउंगा। मैं साल पूरा होने तक हर गांव में जाकर लोगों को आभार व्यक्त करूंगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here