More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमाधव कॉलेज में गणेश विसर्जन पर हंगामा, NSUI ने प्रिंसिपल के सामने...

    माधव कॉलेज में गणेश विसर्जन पर हंगामा, NSUI ने प्रिंसिपल के सामने टेबल पर चढ़ाए लड्डू

    उज्जैन। शहर के शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में गणेश उत्सव के समापन के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन और डीजे की अनुमति को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

    डीजे और विसर्जन को लेकर विवाद

    कॉलेज परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब महाआरती के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ढोल-डीजे बजाने की मांग की। प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह ने जिला प्रशासन के नियमों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति देने से मना कर दिया और परिसर में बाहरी राजनीतिक लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी। एनएसयूआई का आरोप है कि प्रशासन ने पक्षपात करते हुए एबीवीपी (ABVP) से जुड़े छात्रों को आरती और विसर्जन की अनुमति दी, जिससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में धरना शुरू कर दिया।

    प्राचार्या की उतारी प्रतीकात्मक आरती

    विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता सीधे प्राचार्य कक्ष में जा पहुंचे और प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह की प्रतीकात्मक आरती उतारकर उनकी टेबल पर लड्डुओं का भोग लगा दिया। कार्यकर्ताओं का तर्क था कि कॉलेज प्रशासन द्वारा एकतरफा और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के कारण उन्हें इस अनोखे विरोध का रास्ता चुनना पड़ा।

    कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच

    दूसरी ओर, प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रशासन ने कलेक्टर की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसर में कोई बाहरी पदाधिकारी नहीं था, बल्कि सभी छात्र कॉलेज के ही नियमित विद्यार्थी थे। प्राचार्या ने बताया कि अनुशासन समिति ने इस पूरे हंगामे का संज्ञान ले लिया है और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here