More
    HomeदेशUPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, अलवर की कुनिका, उत्कर्ष...

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, अलवर की कुनिका, उत्कर्ष व मुदित ने जगह बनाई

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 

    नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक–1 हासिल कर परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांश धुल रहे।

    अलवर जिले के कुल 3 अभ्यर्थियों ने अपनी जगह बनाई है:
    • उत्कर्ष (Utkarsh): इन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 32 प्राप्त की है (रोल नंबर: 0830156).
    • मुदित फौजदार (Mudit Foujdar): इन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 353 प्राप्त की है (रोल नंबर: 2606530).
    कुनिका ने भी आल इंडिया में 342 रेंक प्राप्त की है। UPSC द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा केंद्र सरकार की विभिन्न ग्रुप ‘A’ और ‘B’ सेवाओं के लिए किया गया है।

    अलवर की कुनिका का चयन

    कुनिका
    कुनिका

    यूपीएससी IAS परीक्षा के आए परिणामों में अलवर के मशहूर वरिष्ठ व्याख्याता (फिजिक्स) महेंद्र सिंह चौहान  की सुपुत्री कुनिका सिंह का चयन हुआ है। पत्रकार कॉलोनी बुधविहार विस्तार निवासी कुनिका ने ऑल इंडिया में 342 वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित गुरुजनों व परिजनों को दिया है।

    श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थी

    UPSC द्वारा जारी विवरण के अनुसार चयनित 958 उम्मीदवारों में विभिन्न श्रेणियों का वितरण इस प्रकार है—

    • सामान्य वर्ग: 317

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 104

    • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 306

    • अनुसूचित जाति (SC): 158

    • अनुसूचित जनजाति (ST): 73

    इसके अलावा दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के अभ्यर्थियों को भी इसमें शामिल किया गया है।

    सेवाओं के लिए कुल रिक्तियां

    केंद्र सरकार द्वारा UPSC को कुल 1087 पदों की सूचना दी गई है। इनमें प्रमुख सेवाओं के पद इस प्रकार हैं—

    • IAS: 180 पद

    • IFS: 55 पद

    • IPS: 150 पद

    • केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप ‘A’): 507 पद

    • ग्रुप ‘B’ सेवाएं: 195 पद

    रिजर्व सूची भी जारी

    UPSC ने परीक्षा नियमों के तहत 258 अभ्यर्थियों की एक समेकित रिजर्व सूची भी बनाए रखी है, जिसमें सामान्य, EWS, OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

    आयोग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के आरक्षण संबंधी दावे संबंधित प्राधिकरणों द्वारा सत्यापन के अधीन रहेंगे। उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने के लगभग 15 दिनों के भीतर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here